सतर्कता, सावधानी व जागरुकता से बचाई जा सकती हैं आगजनी की घटनाएं
Bilhaur News - सतर्कता, सावधानी व जागरुकता से बचाई जा सकती हैं आगजनी की घटनाएं - फायर

सतर्कता, सावधानी व जागरुकता से बचाई जा सकती हैं आगजनी की घटनाएं - फायर स्टेशन में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम- अपर पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित, दिए बचाव के सुझावघाटमपुर, संवाददाताःआपरेशन मेघराज के तहत गुरुवार को घाटमपुर फायर स्टेशन में आग की घटनाओं के रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डा. विपिन ताडा के साथ सीएफओ, एसीपी, एसडीएम व एसडीओ बिजली ने यहां अपने-अपने सुझाव रखे। कहा गया कि सावधानी, सतर्कता व जागरुकता से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों, सभासदों व अन्य लोगों के बीच डा. विपिन ताडा ने कहा कि आग लगने पर घबरायें नहीं बल्कि तत्काल पुलिस, फायर बिग्रेड को सूचित करें।
इस बारे में लोगों को जागरुक किया जाये ताकि बड़ी घटनाओं को रोका जा सके। सीएफओ दीपक शर्मा ने कहा कि घाटमपुर अतिसंवेदनशील क्षेत्र है, यहां के लोगों को अगले एक महीने तक सावधानी बरती होगी। बीड़ी, सिगरेट इधर उधर न फेंके। तारों की नियमित जांच करायें और ट्रांसफार्मर के नीचे फसल बोने से बचें और बोई गई फसल को जल्दी काट लें। अगर आग लगने की दशा में बालू, मिट्टी या पानी डालकर, हरी टहनियों से पीटकर बुझाने की कोशिश करने का सुझाव दिया गया। एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने भी सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मुआवजा देने के लिए तैयार है और इसकी राशि प्रति हेक्टेयर तीस हजार रुपये होती है। यहां एसीपी एसीपी कृष्णकांत यादव, एसडीओ पुनीत शर्मा ने भी जानकारी दी।........................................उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित हुए कांस्टेबलघाटमपुर। संगोष्ठी से पहले जेसीपी डा. विपिन ताडा ने फायर स्टेशन, कंट्रोल रुम व आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्हे बताया गया कि घाटमपुर फायर स्टेशन में आग की अब तक 39 घटनाएं दर्ज हुई हैं। पिछले वर्ष कुल 286 आग की घटनाएं हुईं थी। अग्निशमन विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत घाटमपुर में 188 व्यक्तियों को ‘अग्नि सचेतक’ के रूप में तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल फायर भूपेंद्र कुमार साहू द्वारा रिकार्डों का बेहतर रखरखाव किया गया था जिस पर उन्हे नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


