अनियंत्रित होकर गंगा में गिरा दवा कारोबारी, पुलिस ने बचाया
Bijnor News - अनियंत्रित होकर गंगा में गिरा दवा कारोबारी, पुलिस ने बचाया
गंगा बैराज, बिजनौर पर उस समय अफरा तकरीर हंगामा की स्थिति बन गई जब एक युवक अचानक मध्य गंगा बैराज, बिजनौर के गेट नंबर 21 से गंगा में गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गंगा बैराज पर टहल रहे एक युवक अचानक गंगा बैराज के गेट नंबर 21 से गंगा में गिर गया। जिस पर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। रामराज थाना क्षेत्र की बैराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
युवक ने अपना नाम सुधाकर रस्तोगी पुत्र धर्मेंद्र रस्तोगी निवासी गीता नगरी शहर कोतवाली बताया। सुधाकर बिजनौर सिविल लाइन में मेडिकल स्टोर चलते है। सुधाकर ने पुलिस को बताया कि वह गंगा में प्रसाद चढ़ाने आए थे पीछे से तेज गति से आई बाइक से डर कर वह अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गए थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना के दौरान बैराज पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर सही स्थिति का पता चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


