रावली तटबंध बचाने को संगठन प्रशासन के साथ : दिगम्बर सिंह
Bijnor News - भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि गंगा का रौद्र रूप है और रावली बंदे पर संकट है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बंदा टूटा तो बिजनौर शहर गंगा की चपेट में आ जाएगा। वह जिला...

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि गंगा का रौद्र रूप है। रावली बंदे पर संकट है। दिगम्बर सिंह ने कहा कि यदि रावली बंदा टूट गया तो बिजनौर शहर गंगा जी की चपेट में आ जाएगा। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि अगर जिला प्रशासन को हमारे संगठन की मदद की जरूरत पड़ती है तो हमारा संगठन रावली तटबंध को कटान से रोकने के लिए हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार है। रावली बंदे को कटान से रोकने के लिए संगठन प्रशासन के साथ खड़ा है। एक इशारे पर किसान टै्रक्टर लेकर पहुंच जाएंगे।
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को गंभीरता के साथ हर संभव प्रयास करते हुए रावली बंदे के कटान को रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए । जब सहयोग कि यदि आवश्यकता हो क्योंकि जनता टेक्निकल रूप से चीजों को नहीं जानती और समझती है। इसलिए बंदे से कुछ दूर पहले कुछ सामग्री पहुंचानी हो, मिट्टी या कुछ लकड़ी के इंस्ट्रूमेंट तो हमारा संगठन पूर्ण रूप से तैयार है । दिगम्बर सिंह ने कहा कि बिजनौर शहर और एक बड़ी आबादी को बचाने के लिए रावली बंदे का कटने से बचाया जाना जरूरी है। जिला प्रशासन को गंभीरता के साथ इस पर काम करना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




