मृत सांप के साथ वीडीओ बनवाना महंगा पड़ा, युवक की हालत गम्भीर
- नहटौर के ग्राम शादीपुर (फोकतपुर) का मामलामरे हुए सांप को गले में डालना और मुंह के अंदर घुसना पड़ा महंगा - युवक की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्
मृत सांप के साथ खतरनाक खेल दिखाते हुए वीडियो बनवाना युवक को महंगा पड़ गया। अचानक सर्प के विष के कारण युवक की हालत बिगड़ गयी। जिसे गंभीर हालत में बिजनौर ले जाया गया। जहां पर हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।
घसीटा के पुत्र सलीम का हादसा
नहटौर के ग्राम फोकटपुर (शादीपुर) निवासी घसीटा के घर में गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे घर में छोटा सा सांप दिखाई दिया। सांप को घसीट के पुत्र सलीम ने मार दिया और वह सांप के साथ करतब दिखाने लगा। मरे हुए सांप को वह गले में डालकर, कभी सिर पर रखकर तो कभी उसे अपने मुंह में घुस कर वीडियो बनवाने लगा। सांप के साथ खतरनाक खेल खेलने के दौरान कई बार परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना और अलग-अलग तरीके से मृत सांप के साथ करतब करते हुए वीडियो बनवाने लगा। बताया जाता है कि सांप के विष के कारण अचानक सलीम की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर में सलीम अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे परिजन तत्काल गांव के पास स्थित सांप काटने का इलाज करने वाले व्यक्ति के पास लेकर गये। जहां से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वहां हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है। नहीं मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अभी मजा नहीं आया....
मृत सांप के साथ खरतनाक करतब करते हुए बनाई गई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें वह मृत सांप को अपने दांतों के बीच में, माथे पर बांधते हुए, गले में डालते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में परिजन उसे ऐसा न करने के लिए भी चेतावनी दे रहे हैं लेकिन वह नहीं माना। साथ ही वीडियो में कह रहा है कि वीडियो में अभी मजा नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिंदुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


