Bijnor News: युवक ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर जान दी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: धामपुर थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर भिक्कन में 22 वर्षीय युवक ने मामूली गृहक्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक शुगर मिल में नौकरी करता था।

Bijnor News: युवक ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर जान दी

Bijnor News: धामपुर थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर भिक्कन में मामूली गृहक्लेश के चलते 22 वर्षीय युवक ने रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और जांच में जुट गई। गांव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन निवासी रूहान उम्र (22 वर्ष) पुत्र अंजार ने किसी कलह के चलते बीती रात ज़हरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। ज़हरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद तबियत अधिक ख़राब होने पर छटपटाने लगा। उसने अपनी तबियत ख़राब व ज़हीराला पदार्थ सेवन करने की जानकारी अपनी माता को देते हुए जान बचाने की गुहार लगाई। यह बात सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वह तुरंत उसे धामपुर में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखें जाने तक मृतक का शव अस्पताल में था। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी तथा पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस व परिजनों में बातचीत चल रही थी。

दिनभर गुमसुम था मृतक

ग्रामीणों के बताया की युवक संभल में शुगर मिल में नौकरी करता था। वह वीकेंड पर घर आया हुआ था। रविवार को वह दिनभर गुमसुम रहा। मोहल्ले में भी किसी से कोई बातचीत नहीं की। सोमवार की सुबह उसे अपनी ड्यूटी पर संभल जाना था। ग्रामीणों का कहना है मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।

सामान्य प्रश्न

इस घटना का कारण क्या था?
इस घटना का कारण मामूली गृहक्लेश था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।