Bijnor News: युवक को ऑटो से उतारकर बेल्टों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: के निशान स्योहारा, संवाददाता। मुरादाबाद-धामपुर रोड पर मंगलवार को एक युवक के साथ कथित रूप से बेल्टों से मारपीट किए जाने का के निशान स्योहारा, संवाद

Bijnor News: युवक को ऑटो से उतारकर बेल्टों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Bijnor News: मुरादाबाद-धामपुर रोड पर मंगलवार को एक युवक के साथ कथित रूप से बेल्टों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अर्श पुत्र जाकिर, निवासी ग्राम किवाड़, ने बताया कि वह अपने गांव से धामपुर स्थित अपनी नानी के घर जा रहा था। आरोप है कि सहसपुर में बाइक सवार फरहान, अरबाज और आदित्य ने उसका ऑटो रुकवाया, उसे ऑटो से नीचे उतारा और बेल्टों से बुरी तरह मारपीट की।बताया जाता है कि आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर तीनों आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित स्योहारा थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थाना अध्यक्ष स्योहारा ने पीड़ित का मेडिकल कराने के लिए स्लिप जारी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।