बिजनौर : प्रेमी के घर जाकर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Bijnor News - बिजनौर, संवाददाता प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने उसके घर जाकर

बिजनौर, संवाददाता प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने उसके घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का दूसरे मोहल्ला निवासी युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि युवती शादी की जिद कर रही थी, लेकिन प्रेमी के इनकार करने पर वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। इसी तनाव के चलते युवती ने सोमवार देर रात प्रेमी के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती के जहरीला पदार्थ खाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से प्रेमी घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किरतपुर थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


