होली खेलने आये युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Mar 02, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नहटौर के मोहल्ला जोशियान में एक युवक का शव कब्रिस्तान में आम के पेड़ से लटका मिला। युवक, आकाश, होली मनाने के लिए घर आया था। मंगलवार की सुबह उसका शव मिला, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

होली खेलने आये युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

नहटौर। मोहल्ला जोशियान के पास स्थित कब्रिस्तान में मोहल्ले के ही युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक एक दिन पहले ही होली मनाने के लिए अपने घर आया था। मोहल्ला जोशियान निवासी आकाश पुत्र कोमल 26 वर्ष कुछ वर्षों से नांगल सोती क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में रह रहा था। सोमवार को होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए अपने घर आया था। मंगलवार की प्रातः मोहल्ले के पास स्थित कब्रिस्तान में एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा। जिससे मौहल्ले में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कारवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।