Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsYoung Man Found Dead Under Mysterious Circumstances in Nangalsoti Family Suspects Murder
बिजनौर: गंगा खादर में पड़ा मिला लापता युवक का शव, कोहराम

बिजनौर: गंगा खादर में पड़ा मिला लापता युवक का शव, कोहराम

संक्षेप:

Bijnor News - नांगलसोती में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। युवक की पहचान कार्मेंद्र (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सोमवार को घर से लापता हो गया था। ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया है जब तक जांच पूरी नहीं होती।

Feb 03, 2026 12:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

नांगलसोती में घर से लापता हुए युवक का शव नांगल खादर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी पीड़ित परिवार और ग्रामीण घटना की जांच न होने तक मौके से शव उठाने को तैयार नहीं हैं। कोटसराय उर्फ महारायपुर शेख ग्राम पंचायत के गांव मडैयो निवासी कार्मेंद्र (26 वर्ष) पुत्र रतीराम सोमवार शाम लगभग 4 बजे से घर से गायब था। जिसकी तलाश में परिजनों ने सभी रिश्तेदारी और आसपास की जगह खंगाल ली थी। थक हारकर परिजनों ने देर शाम नांगल थाने पहुंचकर इसके संबंध में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद से तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीणों को कार्मेंद्र का शव नांगल खादर क्षेत्र स्थित गंगा मंदिर के समीप पड़ा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की कोशिश की। मगर पीड़ित परिवार और ग्रामीण हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग पर अड़ गए। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी जांच पूरी न होने तक ग्रामीणों ने मौके से कर्मेंद्र के शव को न उठने देने का फैसला ले लिया।