थाने पहुंचकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

थाने पहुंचकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

संक्षेप:

Bijnor News - एक युवक ने थाने पहुंचकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक अर्जुन चंद्रा दुराचार के आरोपों से परेशान था। पुलिस ने उसे बचा लिया और हिरासत में ले लिया। युवक का कहना था कि महिला उसके पिता के...

Sep 14, 2025 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

थाने पहुंचकर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बामुश्किल प्रयासों से युवक को बचा लिया। घटना दोपहर 2:30 बजे की है। बताया जाता है कि युवक अर्जुन चंद्रा अपने विरुद्ध एक महिला द्वारा दी गई दुराचार से संबंधित तहरीर से परेशान चल रहा था। युवक का कहना है कि बार-बार पुलिस उसके घर जा रही थी और उसे परेशान कर रही थी, इसलिए उसके सामने कोई दूसरा चारा नहीं था। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस कारण उसने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि युवक के पिता मोहल्ला जुमरात का बाजार निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार चंद्रा ने एक महिला से कुछ कर्ज लिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद मनोज चंद्रा की मौत हो गई। महिला कर्ज वापसी की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला ने चार-पांच दिन पहले उसके विरुद्ध दुराचार की एक तहरीर दी थी। अर्जुन चंद्रा का कहना है कि महिला कह रही थी कि वह अपने पिता का कर्ज चुका दे वरना वह उसे बंद करा देगी। पुलिस इस घटना की जांच कर ही रही थी कि रविवार की दोपहर 2:30 बजे युवक पेट्रोल की बोतल लेकर थाने जा पहुंचा और जोर-जोर से शोर मचाने लगा। इसी बीच उसने बोतल का पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क लिया। जैसे ही उसने आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस के एक दरोगा और सिपाहियों ने दौड़कर उसे बचा लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय का कहना है कि युवक के विरुद महिला द्वारा दुराचार से संबंधित तहरीर दी गई थी। जिसकी जांच चल रही थी, परंतु युवक ने दबाव बनाने के उद्देश्य से आज इस घटना को अंजाम दिया। युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की तैयारी की जा रही है।