खाताधारकों के करोड़ो की गबन की राशि वापस दिलाने की मांग

Feb 12, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुषार गौड़ ने पीएनबी शाखा शिवालाकला के सभी 258 खाताधारकों की ओर से पत्र देकर बताया कि बैंक में 18 करोड़ रुपये की गबन हुई है। आरोप है कि बैंक के कैशियर ने खातों में अनियमितता की। तुषार गौड़ ने निष्पक्ष जांच और धन की वापसी की मांग की है।

खाताधारकों के करोड़ो की गबन की राशि वापस दिलाने की मांग

शिवालाकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा के पूर्व लोकसभा विस्तारक शिवालाकला निवासी तुषार गौड़ ने पीएनबी शाखा शिवालाकला के सभी गबन के पीड़ित खाताधारको की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बैंक शाखा के लगभग 258 ग्रामीण किसान व मजदूर खाताधारको की गबन की गई धनराशि लगभग 18 करोड है। आपके संज्ञान में एक अत्यंत गंभीर विषय लाना चाहता हूं। आरोप है संबंधित बैंक कैशियर द्वारा कथित रूप से अनियमितता की गई है। आरोपी बैंककर्मी ने खातों से संबंधित लेन-देन, जमा धनराशि एवं कृषि कार्ड खातों से अन्य बैंकिंग कार्यों में गड़बड़ी की है। इस संबंध में बैंक शाखा व उच्चस्तर पर कई बार शिकायत की गई, किन्तु कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई।

तुषार गौड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन में इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा सभी 258 खाताधारकों की धनराशि की सुरक्षा एवं वापसी कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।