मेडिकल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरुकता के लिए किया सचेत

Apr 07, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर के महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य डा. तुहिन वशिष्ठ के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया। छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए।

मेडिकल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरुकता के लिए किया सचेत

बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। प्रधानाचार्य डा. तुहिन वशिष्ठ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विभाग के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य दिवस की थीम, स्वास्थ्य के लिए एकजुट: विज्ञान के साथ खड़े रहें, के अनुसार ये बताया गया कि अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहे व इलाज हमेशा वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय प्रमाणित पद्धति से ही कराए। नीम हकीम या झोला छाप से इलाज कराने से बचे। कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया तथा नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी बात कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. तुहिन वशिष्ठ एवं विभागाध्यक्ष प्रो डा. नितिन पाठक के द्वारा किया गया। इसी क्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की थीम पर आधारित पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।​

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।