एक पेड़ मां के नाम की थीम पर किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की ।

एक पेड़ मां के नाम की थीम पर किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की । डॉ. स्नेही ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व निभाने के साथ-साथ माताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव दर्शाने की एक अनूठी पहल है।दो साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून, 2024 को दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान हर साल लगातार चलाया जा रहा है। डॉ. स्नेही ने बताया कि कल ही जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में सभी विभागों को निर्देशित कर इस अभियान में पूरे जिले में करीब 10 लाख पेड़ लगाने के अभियान को सफल बनाने को आदेशित किया था।

इसी क्रम में समस्त विभागीय कर्मचारियों द्वारा अमरूद ,पीपल, यूकेलिप्टस,अनार, जामुन आदि के पेड़ी का पौधारोपण किया गया।इस दौरान डॉ. स्नेही ने बताया कि आज 5 जून को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस है। यह एक संजोग है कि आज ही विश्व पर्यावरण दिवस भी है और मुख्यमंत्री भी प्रकृति प्रेमी हैं वे भी एक पेड़ मां के नाम लगाने पर हमेशा जोर देते हैं। 1 करोड़ पेड़ लगाने का उत्तर प्रदेश का लक्ष्य है। डॉ. स्नेही ने बताया कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया और पिछले एक दशक में भारत के वन क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है! साथ ही सभी कर्मचारियों से एक अपील भी की , कि लगाए गए पेड़ो की रक्षा करें, खाद पानी की भी नियमित रूप से व्यवस्था करें,ताकि पेड़ सही सलामत रहे ओर हम सभी को छाया ओर फल प्रदान करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।