Bijnor News: पानी के गड्ढे में मिला मजदूर का शव

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: ग्राम खंडसाल में जीरामजी कार्य के दौरान एक मजदूर की पानी से भरे गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बलवेंदर सिंह (40 वर्ष) शमशान घाट परिसर में पौधों की सिंचाई कर रहा था, जब वह गड्ढे में गिरकर डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bijnor News: पानी के गड्ढे में मिला मजदूर का शव

Bijnor News: ग्राम खंडसाल में जीरामजी (मनरेगा) कार्य के दौरान एक मजदूर की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संभावना है तेज गर्मी के कारण चक्कर आने से मजदूर पानी मे गिर गया हो। बृहस्पतिवार को ग्राम खंडसाल निवासी बलवेंदर सिंह (40 वर्ष) पुत्र लाल सिंह जीरामजी (मनरेगा) के अंतर्गत शमशान घाट परिसर में लगाए गए पौधों की सिंचाई कर रहा था। काफी देर तक जब बलवेंदर दिखाई नहीं दिया तो साथी कर्मचारी उसे ढूंढते हुए शमशान घाट पहुँच गये। बलवेंदर का शव पानी में पड़ा था।

आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। संभावना है कि भीषण गर्मी और धूप के कारण अचानक उसे चक्कर आ गया हो जिससे वह पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई हो।प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह मय पुलिसबल के मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कारवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।