फूलों से खेली होली, जमकर नृत्य किया
Bijnor News - महिला प्रेम मंडल द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सभी ने रंग और पुष्प की वर्षा के साथ होली खेली। सत्संग भवन में महिलाओं ने नृत्य किया और रश्मि चौहान को होली क्वीन चुना गया। समारोह में कई प्रमुख महिलाएं शामिल थीं।
महिला प्रेम मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल और पुष्प की वर्षा करके होली खेली। टीचर कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके बाद महिलाओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया और रंग गुलाल और पुष्प वर्षा कर एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। होली मिलन में होली क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें रश्मि चौहान को होली क्वीन चुना गया। उनको पुरस्कार देकर और ताज पहनकर सम्मानित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में उमा रानी, सुधा ठाकुर, नीलम सक्सेना, नीतू दीक्षित, शशि श्वेता, सुमन चौहान, कुंती देवी, हेमलता, अर्चना, रश्मि, वर्षा रानी, शोभा, नीलू, सुमित्रा, संगीता, जयमाला, प्रभा आदि शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


