वीडियो वायरल: दरोगा ने धरना देने से पूर्व महिलाओं को हड़काया
Bijnor News - नजीबाबाद के जटपुरा बोंडा में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। एक वीडियो में दरोगा महिलाओं को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। महिलाओं ने उप जिला अधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया और दुकान को हटाने की मांग की।

नजीबाबाद। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा बोंडा में देसी,अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट दुकान को हटाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया था, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। इस सदर्भ में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दरोगा धमकी दे रहा है। ग्राम जटपुरा बौंडा खास की महिलाओं ने शराब की दुकान को हटाने की मांग करते हुए उप जिला अधिकारी नजीबाबाद से मिलकर ज्ञापन दिया था। ज्ञापन देने वालों में कुछ महिलाएं समूह से जुड़ी हुई है। आरोप है कि एक दरोगा रात्रि में करीब 11:00 बजे महिलाओं के घर पहुंचा और जमकर महिलाओं को हड़काया।
जिसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वायरल हो रही वीडियो में दरोगा समूह को बंद कराने की बात कह रहा है और पूरे परिवार को जेल में डालने की बात भी कह रहा है यहां तक की महिलाओं को थाना अध्यक्ष को जाति से जोड़ा गया है। दरोगा ने धमकी देते हुए कहा कि यदि धरना दिया तो तुम्हें देख लूंगा इसी को लेकर महिलाएं सहमीं हुई है यह वीडियो जमकर व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है। हिन्दुस्तान वीडियों की पुष्टी नहीं करता हालांकि महिला ने वीडियों में दरोगा के द्वारा धमकी दिये जने की बात स्वीकर की है।सूत्रों का कहना है कि उक्त शराब की दुकान जटपुरा बोंडा के नाम से है जबकि यह दुकान जटपुरा खास की जमीन में खुली हुई है इसको भी लेकर महिलाओं का कड़ा विरोध है जिस पंचायत के नाम से खुली है उसी पंचायत में शराब की दुकान होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


