ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरस्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकान

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकान

ता बिजनौर। संवाददाता शासन की मंशा है कि जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलें। बेसिक स्कूलों में महिलाओं से यूनिफॉर्मता बिजनौर। संवाददाता शासन की मंशा है कि जिले...

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी राशन की दुकान
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 20 Sep 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

-शासन के आदेश पर महिलाओं को आवंटित की जाएगी जिले में 14 राशन की दुकान

- महिलाओं को मिलेगा रोजगार, राशन वितरण में आएगी पारदर्शिता

बिजनौर। संवाददाता

शासन की मंशा है कि जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलें। बेसिक स्कूलों में महिलाओं से यूनिफॉर्म सिलवाई जा रही है तो अब जिले में महिला समूहों को राशन की दुकानों का आवंटन किया जाएगा, ताकि महिलाओं को रोजगार मिले और राशन वितरण में पारदर्शिता आए।

जिले में करीब 8060 स्वयं सहायता समूह है। एक स्वयं सहायता समूह में 10 से 12 महिलाएं रहती है। इन महिलाओं के समूहों को रोजगार देने के लिए शासन के आदेश पर जिले में राशन की दुकानों का वितरण किया जाएगा। शुरुआत में 14 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। नजीबाबाद में 14 में से 2 दुकानों का आवंटन महिला समूहों को किया गया है। राशन की दुकानों के मिलने से महिलाओं को रोजगार मिलेगा तथा राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। खाद्यान्न वितरण के नाम पर गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं रहेगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाएं बेसिक विभाग के परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों की यूनिफॉर्म सिलकर भी रोजगार हासिल कर पैसा कमा रही है। इन महिला समूहों को राशन की दुकान देने के लिए प्रस्ताव बनाकर ज्ञान सिंह सहायक उपायुक्त स्वतः रोजगार ने सम्बंधित तहसील के एसडीएम को भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही राशन की दुकानों का आवंटर महिला समूहों को कर दिया जाएगा।

कोट

शासन के आदेश पर स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को राशन की दुकानों का वितरण किया जाएगा। महिला समूहों को 14 दुकानों में से नजीबाबाद में दो राशन की दुकानों का वितरण कर दिया गया है। प्रस्ताव बनाकर एसडीएम को भेज दिया गया है। बहुत जल्द 12 राशन की दुकानों का वितरण जिले के महिला समूहों को कर दिया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता आएगी।

-- ज्ञान सिंह, सहायक उपायुक्त स्वतः रोजगार, बिजनौर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें