महिलाओ ने की होली की पूजा, सुख समृद्धि की कामना

Mar 02, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - चांदपुर में महिलाओं ने सोमवार को भजनों के साथ होली की पूजा की और सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थलों पर होलिका दहन के लिए लकड़ियों की तैयारी की। पंडितों ने विधि विधान से पूजा कर परिवारों और विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। महिलाएं एकता के साथ अपने परिवार की समृद्धि के लिए परिक्रमा करती रहीं।

महिलाओ ने की होली की पूजा, सुख समृद्धि  की कामना

चांदपुर। सोमवार को भजनों के साथ महिलाओं ने नगर व क्षेत्र में जगह-जगह लगाई गई होली की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार को सुबह से ही नगर में होलिका दहन स्थल पर लकड़ियों की होली लगाने के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगर का मौहल्ला शकर मूर्ति,साहूवान, चौक बाजार, चामुडा, ढमलपुरी,गोकुलनगर ,विवेक नगर, स्याऊ, शिवलोक कॉलोनी,बास्टा मार्ग बारात घर शहीद भगत सिंह के पास कटारमल सहित अन्य स्थानो पर सुबह से ही श्रद्धालु लकड़ियां इकठ्ठी करके तैयारियां करते नजर आएं। विधि विधान से सभी श्रद्धालुओं के परिवारों और विश्व के कल्याण की कामना के लिए पंडितो ने पूजन कराया।

नगर व क्षेत्र में एकता कर्णवाल निलिमा त्यागी कामना देवी कमलेश रीना विनोद कुमारी आदि महिलाओं ने बताया कि दहन से पूर्व सूत बांधते हुए परिक्रमा कर उन्होने विधि विधान से अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।