रात के तापमान में भारी गिरावट से सुबह-शाम सर्दी का सितम
रात के तापमान में भारी गिरावट से सुबह-शाम सर्दी का सितम जारी है। दिनभर धूप निकली रहने की वजह से भी कोई खास फर्क नहीं आ रहा है। वहीं सवेरे कोहरा छाया...

रात के तापमान में भारी गिरावट से सुबह-शाम सर्दी का सितम जारी है। दिनभर धूप निकली रहने की वजह से भी कोई खास फर्क नहीं आ रहा है। वहीं सवेरे कोहरा छाया हुआ था, देर शाम फिर से कोहरे की चादर ने जिले को लपेट लिया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को 19.8 डिग्री सेल्सियस था। धूप निकल जाने की वजह से दिन के तापमान में मामूली बढोतरी हो सकी। हालांकि रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। रात का तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को रात का तापमान 3.7 डिग्री बना हुआ था। बतातें चलें कि रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह और शाम के वक्त सर्दी सितम ढा रही है। सवेरे भयंकर ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। लोग चादर लपेटे हुए दिखाई दिए। शाम ढलते ही फिर से ठंड ने लोगों को बेहाल करना शुरु कर दिया। बतातें चलें कि जनवरी का महीना बीत चुका है, इसके बाद भी सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही। उधर सवेरे कोहरा छाया रहने से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। ड्राइवरों ने किसी तरह से वाहनों को आगे बढ़ाया। शाम ढलते ही फिर से मौसम में कोहरा छा गया। उधर सर्दी के चलते बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है।
