
जंगली हाथियों ने गन्ने की फसल रौंदी, किसानों में दहशत
Bijnor News - जंगली हाथियों ने इस्लामनगर के गांव मुरलीवाला में किसानों की 3 से 4 एकड़ गन्ने की फसल रौंद दी। किसान वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है और उन्हें जंगलों में वापस भेजने की जरूरत है।
जंगली हाथियों ने उत्पात मचाते हुए गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। पीड़ित किसानों ने वन विभाग से हाथियों की आवजाही रोकने की मांग की है। जंगलों से सटे ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी खेतों में घुस कर किसानों की फसलें रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। मंगलवार शाम इस्लामनगर ग्राम पंचायत के गांव मुरलीवाला में जंगली हाथी खेतों में घुस गए और उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने किसानों की करीब 3 से 4 एकड़ गन्ने की फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। किसानों ने वन विभाग को हाथियों की मौजूदगी संबंधी जानकारी देकर उन्हें खदेड़ने की मांग की, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश खेत रामगंगा नदी के किनारे स्थित हैं। नदी से सटे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में भारी संख्या में हाथी और बाघ मौजूद हैं। बीते करीब कई दिन से जंगली हाथी खेतों में घुसकर किसानों के फसल रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। पीड़ित किसानों ने वन विभाग से जंगलों से सटे इलाकों में गश्त बढ़ाने तथा हाथियों को जंगल में खदेड़ने की मांग की है। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा द्वारा कालागढ़ के जंगलों से हाथियों के आने का हवाला देते हुए उत्तराखंड वन विभाग से वार्ता कर समस्या के समाधान की बात कही जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




