बदला मौसम का मिजाज : ठंड से मिली हल्की राहत, सुबह-शाम गलन बरकरार

Jan 19, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तेज धूप से राहत मिली, जबकि रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और शाम में ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। किसानों के लिए हल्की धूप फायदेमंद है, लेकिन रात की ठंड अभी भी महसूस हो रही है।

बदला मौसम का मिजाज : ठंड से मिली हल्की राहत, सुबह-शाम गलन बरकरार

बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां दिन में निकली तेज धूप ने राहत दी। वहीं रात का तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 1.5 की अधिकता दर्ज की गई। सुबह और रात के वक्त कड़ाके की ठंड का असर बरकरार रहा। हवा में नमी सुबह के समय 90 प्रतिशत और दोपहर बाद 48 प्रतिशत मापी गई। सोमवार की सुबह ठंड का असर दिखाई दिया। सुबह में जल्द की सूर्यदेवता ने अपनी रोशनी से दुनिया को गुलजार कर दिया।

दोपहर तक तेज धूप निकलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन में खिली धूप ने लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन गलन भरी रातें अभी भी सर्दी का एहसास करा रही हैं। किसानों का कहना है कि हल्की धूप गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन रात का तापमान अभी भी काफी कम बना हुआ है। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह और शाम को सर्द हवाएं चल सकती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।