ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरबिजनौर में मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी से उमस बढ़ी

बिजनौर में मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी से उमस बढ़ी

मौसम ने करवट बदली तो आसमान में काले बादल छा गए लेकिन, बरसात नहीं हुई। सिर्फ बूंदाबांदी होने तक ही बादलों का बरसना सीमित रह गया। इस बूंदाबांदी ने उसम बढ़ा...

बिजनौर में मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी से उमस बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 13 Jun 2020 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम ने करवट बदली तो आसमान में काले बादल छा गए लेकिन, बरसात नहीं हुई। सिर्फ बूंदाबांदी होने तक ही बादलों का बरसना सीमित रह गया। इस बूंदाबांदी ने उसम बढ़ा दी। चिलचिलाती गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो गए।शनिवार की सुबह काले बादल छाए हुए थे।

कुछ ही देर में जिले के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। रायपुर सादात, नगीना, कोतवाली देहात और हीमपुर दीपा में बूंदाबांदी होने लगी। हालांकि कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी थम गई। दोपहर होने तक बादल भी बिना बरसे छंट गए। इन बादलों के छाने और बूंदाबांदी ने उमस बढ़ा दी।खैर, बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, शुक्रवार को 36.8 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री की गिरावट के साथ 23.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। हालांकि तापमान के लुढ़कने से गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा। उमस ने दिनभर लोगों को बेहाल करके रखा। पंखों की हवा भी गर्म ही लग रही थी। गर्मी से बचने के लिए गांव देहात में लोग पेड़ों के नीचे बैठे रहे। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गर्मी ज्यादा हो रही है। चिलचिलाती गर्मी में हर कोई परेशान है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग शरीर को कपड़ों से ढककर निकल रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें