Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsWeather Change Brings Rain and Cold in District Farmers Rejoice
तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

संक्षेप:

Bijnor News - जनपद में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

Jan 23, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पिछले तीन-चार दिनों से सुबह धूप निकलने के कारण मौसम गुनगुना हो गया था और लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने लगी थी, लेकिन गुरुवार रात से चली ठंडी हवाओं और शुक्रवार को झमाझम बारिश ने ठंड को दोबारा बढ़ा दिया। दिन का तापमान 11.4 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होती रही। गुरुवार की रात भर तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह होते-होते बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह के समय लोग ठिठुरते हुए नजर आए और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। ठंड बढ़ने से सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी मानी जा रही है।किसानों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश से गेहूं, सरसों समेत रबी फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवा ने बिजली व्यवस्था ठप स्योहारा। बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन बिजली व्यवस्था भी चौपट रही। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ताजपुर बिजली घर से तकनिकी खराबी होने के कारण अव्यवस्था हो रही है। वहीं नजीबाबाद में बारिश के साथ ही सुबह के समय लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से गेहूं, सरसों सहित रबी फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे फसलों की बढ़वार होगी। इसके अलावा कालागढ़ और अफजलगढ़ में भी बारिश हुई। वहीं चंदक में कोल्हू क्रेशर पर बारिश का असर देखने को मिला। बारिश के कारण कोल्हू क्रेशरों के पहिए थम गए। बारिश किसानों के लिये वरदान साबित हुई। बारिश के कारण फसलों को फायदा पहुंचा। बारिश के कारण बाजार सूने रहे।