बोले बिजनौर : फुलसंदा-अलीनगर रोड बनी तालाब, चलने को भी जगह नहीं

बोले बिजनौर : फुलसंदा-अलीनगर रोड बनी तालाब, चलने को भी जगह नहीं

संक्षेप:

Bijnor News - ग्राम पंचायत फुलसंदा में अलीनगर जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर बन चुकी है। जलनिकासी की कमी के कारण रास्ता तालाब में बदल गया है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

Dec 12, 2025 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

ग्राम पंचायत फुलसंदा में अलीनगर जाने वाली सड़क तालाब का रूप लिए हुए है। जलनिकासी सही न होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क से करीब 12 गांव जुड़े हुए हैं। लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से प्रतिदिन गुजरना पड़ता है। इसके संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों से वार्ता हुई, लेकिन महज एक नाला आज तक नहीं बन सका। एक नाले के निर्माण से जलभराव की दिक्कत खत्म हो सकती है, साथ ही आवागमन भी बाधित नहीं होगा। ब्लाक आंकू नहटौर की ग्राम पंचायत फुलसंदा के लोग गंदगी समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक दर्जन गांवों के जाने वाली सड़क तालाब बनी रहती है। जिससे रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है। कई वर्षों से लोगों की समस्या जस के तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जल निकासी न होने लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। जगह-जगह पानी मे कूड़ा फैलने से उठ रही बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सड़कों के गड्ढे और जलभराव ग्रामीणों के लिए आफत बने हुए हैं। फुलसंदा से अलीनगर सहित एक दर्जन गांव को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या नासूर बनी हुई है। क्षेत्र में मिश्रित आबादी के लोग रहते हैं। यहां की सड़कें हाईवे से भी शहर को जोड़ती है। गांवों के हजारों लोग रोजाना इसी सड़क से होकर आवागमन करते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की सफाई नहीं होती है, गंदगी से परेशानी होती है। सड़क जर्जर स्थिति में पहुंची हुई है। लोग ठोकर खाकर घायल हो रहे हैं। सड़कों का निर्माण कराने का मांग की। बताया कि गंदगी के चलते जीना मुहाल बना हुआ है। नाला न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। आगे भी बने नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। कूड़ा-कीचड़ पूरे दिन सड़कों पर पड़ा रहता है। गंदगी से बचाव के लिए कोई खास प्रबंध या सुविधा नहीं है और गंदगी से बीमारियां फैलने का भी अंदेशा है। लोगों ने बताया किसड़क पर पानी मे मच्छरों गंदगी के कीड़े को नष्ट करने के लिए कोई दवाई का छिड़काव नहीं होता है। इतना ही नहीं फॉगिंग तक नहीं होती है। सफाई कर्मचारी कम आते हैं और नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठता है। सड़क की मरम्मत न होने और जलभराव से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई वाहन तो गड्ढों में फंसकर खराब हो चुके हैं। बताया जाता है कि दर्जनों दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। हालात इस कदर बने हुए है कि मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी फिसलकर चोट लगने का भय बना रहता है। सौंदर्यीकरण प्राथमिकता से कराएं लोगों का कहना है कि फुलसंदा से अलीनगर रोड पर सुबह से शाम तक हजारों लोगों का आना जाना रहता है। जलभराव की समस्या का निस्तारण कर सौंदर्य करण प्राथमिकता में किया जाना चाहिए। खंभों पर लाइटें लगाई जाए। सौन्दर्यीकरण के साथ वहां साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था की जाए। ताकि लोग अच्छा महसूस करें। इस रोड पर फुलसंदा से लल्लावाला, अलीपुर ढकोला, पटेल नगर, ढाकोली तेलीपुरा, मुजफ्फरपुर देवीदास आदि दर्जनों गांव जुड़ते हैं। इसके अलावा इस रोड से शादीपुर रोड भी पहुंचा जा सकता है। गंदे पानी और कीचड़ से होती है दिन की शुरुआत इस रोड पर एक और दुकान और मकान बने हुए हैं दूसरी साइड किसानों के खेत हैं। अत्यधिक जलभराव की स्थिति में पानी खेतों में चला जाता है, लेकिन फसल बुवाई और कटाई के दौरान किसान खेतों में पानी नहीं लेते हैं। सारा पानी सड़क पर ही जमा रहता है। सड़क किनारे रहने वाले दुकानदार व लोगों के दिन की शुरुआत सड़क पर भरे बदबू और कीचड़ युक्त पानी को देखकर होती है। जिसके कारण आसपास के दुकानदार के पास ग्राहक तक नहीं रुकते हैं। शिकायतें 1. जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। 2. बारिश में जलभराव हो जाता है, इससे परेशानी होती है। 3. रोशनी के लिए नहीं लगी स्ट्रीट लाइट। 4. सड़क गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही। जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। 5. सड़क में गड्ढों का राज है। जिन पर वाहन चालकों का चलना दुश्वार हो रहा है। सुझाव 1. प्राथमिकता के आधार पर नाला निर्माण कराया जाए। 2. टूटी हुई सड़क को ऊंचा कर बनाया जाए। 3. मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जाए। 4. गंदगी की नियमित सफाई कराई जाए। 5. स्ट्रीट लाइटें लगाई जाए। दर्द बयां किया सड़क पर जलभराव से भारी परेशानी पड़ रही है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। - मौहम्मद अकरम आने जाने में स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वाले लोग भी फिसल जाते हैं। समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। - राजेश कुमार कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में विधायक से भी वार्ता की गई थी। नाला आज तक नही बना। नाले का निर्माण कराया जाए। - सोहित कुमार सुबह हो, दोपहर या शाम सड़क से निकलते समय लोगों को परेशानी होती है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारी निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराए। - राम अवतार सिंह बारिश होने पर सड़क पूरी तरह से तालाब बन जाती है। जल निकासी नहीं होने से दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशान हैं। - नवनीत कुमार सड़क पर जल भराव की दिक्कत आज की समस्या नहीं है । यह कई वर्षों से हो रही है। नाला बनने से इस समस्या से निजात मिल सकती है। - राम प्रसाद सिंह दुकान खोलते समय हो या बंद करते समय कीचड़ भरी सड़क के दर्शन होते हैं। कीचड़ के कारण ग्राहक तक नहीं आते हैं। बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - जीशान मलिक विधायक से भी मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क के एक साइड में नाला बन जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। - मोहित कुमार मामले की कई बार शिकायत की गई। यह काफी जटिल समस्या बनी हुई है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानी के साथ निकालना पड़ता है। इस संबंध में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियो से भी वार्ता की गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। - नरेश कुमार सड़क पर जलभराव के कारण बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को होती है। समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग की गई है। - देवराज सिंह किसानों की गन्ने की भरी बुग्गी औरर ट्रॉली फंस जाती है। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। - मुकेश कुमार सड़क पर जलभराव से आने जाने वाले राहगीरों के वाहन फंस जाते हैं। कई बार वह घायल भी हो जाते हैं। आए दिन वाहन चालकों के चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। - गजेंद्र कुमार इस सड़क पर पैदल चलने में भी बड़ा खतरा है। छोटे वाहन चालकों व महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों की ड्रेस भी खराब हो जाती है। - मोनू कुमार बोले जिम्मेदार नाला निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत को दिया था, लेकिन वह क्यों नहीं बना उसके बारे में बात करूंगा और जल्द ही नाले का निर्माण कराया जाएगा। - रिजवान अहमद सदस्य, जिला पंचायत वार्ड 1