Bijnor News: लापरवाही: सरकारी संपत्ति को गलने के लिए छोड़ा
Bijnor News: नगर पंचायत जलालाबाद में गर्मी में पानी की कमी के बीच एक पानी का टैंकर एक गंदे तालाब में पड़ा है। पानी की मांग करने पर नगर पंचायत के लोगों को खराब व्यवहार का सामना करना पड़ता है। लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bijnor News: भीषण और तपती गर्मी में जहां लोगों को पानी की अधिक जरूरत है, वहीं नगर पंचायत जलालाबाद में पानी के एक टैंकर को सड़ने - गलने लिए छोड़ दिया गया है। यह पानी का टैंकर काफी समय से एक गंदे तालाब में पड़ा हुआ है।नगर पंचायत के लोगों का आरोप है कि जब भी नगर पंचायत जलालाबाद कि जनता जल निगम के बाबू से पानी के टैंकर लेने के लिए जाते हैं तब उसका व्यवहार जनता के प्रति बड़ा ही खराब होता है। पानी के टैंकर की मांग की जाती तो नगर पंचायत जलालाबाद के पास पानी के टैंकर कम होने की बात कही जाती है और ऐसे कितने ही टैंकर इधर-उधर गंदगी में पड़े हुए हैं।नाम
ना छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि नगर पंचायत जलालाबाद के दफ्तर में पानी को लेकर हमेशा अभद्रता की जाती है। पानी के उक्त टैंकर के संबन्ध में बात करने पर कहा कि नगर पंचायत जलालाबाद कि संपत्ति है हमारा जब मन करेगा तब यहां से उठा लेंगे। इस बात को सुनकर लोगों में बड़ा आक्रोश है, लोगों ने उक्त बाबू पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


