योग्य वोट छूटे नहीं और अयोग्य वोट जुड़े नहीं
Bijnor News - नजीबाबाद में मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसमें मृतक या अयोग्य व्यक्तियों के नाम हटाने का कार्य किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को नोटिस का जवाब देने के लिए जानकारी दी। यह प्रक्रिया नए मतदाताओं को जोड़ने और मौजूदा प्रविष्टियों को सुधारने में मदद करती है।

नजीबाबाद। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत नजीबाबाद विधानसभा में जो वोट शिफ्ट हो गए हैं जिनकी मृत्यु हो गई हो उनको कटवाने का काम भी चल रहा है। क्षेत्र वासियों के नोटिस आने पर जानकारी प्राप्त कराई, नोटिस का जवाब देने के बारे में क्षेत्र वासियों को जानकारी दी गई। कवि दुष्यंत सभागार में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार तथा अन्य कर्मचारियों के साथ बैठ कर भाजपा कार्यकर्ता चौधरी ईशम सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन ने लोगों को नोटिस आने पर जानकारी नोटिस का जवाब देने के बारे में जानकारी दी गई।
कहा धैर्य रखकर अपने सभी दस्तावेज देकर नोटिस का जवाब दें। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं को जोड़ना, मृतक या अयोग्य व्यक्तियों के नाम हटाना, और मौजूदा प्रविष्टियों को सुधारना शामिल है बूथ स्तर के अधिकारी बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है।अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने के लिए दावा और आपत्ति आमंत्रित किए जा रहे हैं यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री बलराज त्यागी मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




