चार दिसंबर का न करें इंतजार, बीएलओ को दें भरकर अपना गणना प्रपत्र
Bijnor News - जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने मतदाताओं को 4 दिसंबर की समय सीमा का इंतजार न करने और गणना प्रपत्र तुरंत बीएलओ को देने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो मतदाता प्रपत्र नहीं देंगे, उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर सहयोग की अपील भी की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने आमजन का आह्वान करते हुए करते हुए कहा कि मतदाता आयोग की निर्धारित समय सीमा चार दिसंबर का इंतजार न करें बल्कि अपना और अपने परिवार के सदस्यों के गणना प्रपत्र भरकर तत्काल बीएलओ को उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें डिजिटाइज्ड किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं द्वारा के गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, उनके नाम आगामी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होंगे और वे अपने मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर निर्धारित की गई है, नियत तिथि के बाद मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजनीतिक दलों से बूथ लेवल पर सहयोग की अपील शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (रकफ) को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय राजनीतिक दल के पदाधिकारी का आह्वान किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए अपने बूथ लेवल अभिकर्ताओं को और अधिक क्रियाशील करें और मतदाताओं से गणतंत्र पत्र भरवा कर जमा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि निर्धारित समय अवधि में सभी मतदाताओं के गणना पर पत्र जमा हो सके और समय पूर्वक उनको डिजिटाइज किया जा सके। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वान्या सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




