जिले में हुआ विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन
Bijnor News - जिले में विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को हुआ। जिले में 2323160 महिला व पुरुष मतदाता हैं। दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक मांगी जाएंगी और 27 फरवरी तक निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को होगा।

जिले में विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को हो गया है। जिले की आठों विधानसभा में 2323160 महिला व पुरुष मतदाता है। मतदाता सूची पर 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। 27 फरवरी तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को होगा। एसआईआर से पहले जिले की आठों विधानसभा में 27,50,319 मतदाता थे। जिले में शुरू हुए एसआईआर में करीब 4 लाख 27 हजार 159 वोट कम हुए हैं। डुप्लीकेट, मृतक, अनुपस्थित करीब 427159 वोट कम हुए हैं। जिले में अब 2323160 मतदाता है। मंगलवार को जिले में विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हो गया है।
मतदाता सूची पर दावें और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। दावें और आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी शुक्रवार तक होगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 27 फरवरी तक निर्धारित की गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को होगा। डीएम जसजीत कौर के मुताबिक दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी तक प्राप्त की जायेंगी तथा उनका निस्तारण 27 फरवरी तक किये जाने के लिए आयोग द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गयी है। दावे और आपत्तियों के बाद वोटों की संख्या घट बढ़ सकती है। ---------- मतदेय स्थलों की संख्या विधानसभा मतदेय स्थलों की संख्या नजीबाबाद 382 नगीना 401 बढ़ापुर 420 धामपुर 333 नहटौर 364 बिजनौर 426 चांदपुर 383 नूरपुर 383 कुल 3092 ---------------- इन विधानसभाओं में एसआईआर के बाद वोट हुए कम विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता कम हुए वोट नजीबाबाद 164464 137254 10 301728 55467 नगीना 164364 135798 7 300169 52950 बढ़ापुर 172225 140757 5 312987 50013 धामपुर 140967 116942 15 257924 49567 नहटौर 147462 124021 3 271486 39462 बिजनौर 170151 143402 2 313555 83116 चांदपुर 155159 128550 12 283721 48640 नूरपुर 154485 127097 8 281590 47944 योग 1269277 1053821 62 2323160 427159 --------- बिजनौर विधानसभा में सबसे अधिक वोट हुए कम विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हो गया है। एसआईआर में सबसे अधिक वोट बिजनौर विधानसभा में कम हुए है। बिजनौर विधानसभा में 83116 वोट कम हुए हैं तो वहीं नहटौर विधानसभा में सबसे कम 39462 वोट कम हुए हैं। -------------------- सभी विधानसभाओं में 89822 मतदाताओं को जाएंगे नोटिस जिले की सभी आठों विधानसभाओं में 89822 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र में 2003 की डिटेल नहीं भरी है। जिले में विधानसभावार 45 अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जो तहसील नगर पालिका, नगर पंचायत, विकास खंड कार्यालयों पर बैठकर जारी किए गए नोटिस की सुनवाई करेंगे। इन मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस विधानसभा इन मतदाताओं को भेज जाएंगे नोटिस नजीबाबाद 13103 नगीना 8426 बढ़ापुर 9462 धामपुर 11407 नहटौर 8147 बिजनौर 19262 चांदपुर 11886 नूरपुर 8129 कुल 89822

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




