Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsVoter Awareness Program Launched in Bijnor for Youth Registration
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य : डीएम

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य : डीएम

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर में, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन नियमावली के तहत एक मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मतदाता सूची में पंजीकरण के महत्व के बारे में बताया।

Jan 06, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन नियमावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत डीएम की अध्यक्षता में विवेक विश्विद्यालय के मेडिकल कॉलेज हाल में एक भव्य मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भव्य रूप से स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने युवा छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक प्रणाली पर आधारित शासन व्यवस्था प्रचलित है। जिसको आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करके बलवती बनाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त, पारदर्शी एवं परिपक्व बनाए रखने के लिए शिक्षित युवा वर्ग को आगे आना होगा ताकि देश विज्ञान, तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों विश्व स्तर पर किसी भी तरह पीछे न रह सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और एक सशक्त लोकतंत्र के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया गया कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राएं एवं युवा वर्ग फॉर्म-6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने के बाद युवा एवं युवतियों के लिए बहुत से सामाजिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त हो जाते हैं, अत: कोई भी युवक एवं युवती, जिसने 01 जनवरी 2026 को अपनी आयु के 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, शत प्रतिशत रूप से फार्म 6 भर कर अपना पंजीकरण जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नए युवाओं एवं युवतियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 6 भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, विवेक विश्वविद्यालय के कुलपति अमित गोयल, तहसीलदार सदर एवं नायब तहसीलदार सहित विश्वविद्यालय के अध्यापक एवं छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।