विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता

Apr 07, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वीके इंटरनेशनल स्कूल में अंतर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संतुलित आहार, व्यायाम और स्वच्छता पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य प्रेरणा चौधरी ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 की छात्राओं ने किया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता

नहटौर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वीके इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता के लिए अंतर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नित्य व्यायाम और स्वच्छता को महत्वपूर्ण बताया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता शुभारंभ विद्यालय के एमडी शिल्पी कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रमों को प्रदर्शित कर अच्छे स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। चारों सदन एरिया हाउस इग्निस हाउस एक्वा हाउस और टेरा हाउस के विद्यार्थियों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रेरणा चौधरी ने अपने संबोधन में संतुलित आहार नियमित व्यायाम तथा स्वच्छता के महत्व को बताया उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10वीं की छात्रा काव्या तथा अनुष्का जैन ने संयुक्त रूप से किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।