देव बलहारी और सुहानी ने जीती विवेक मैराथन

Apr 07, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में विवेक विश्वविद्यालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में देव बलहारी और महिला वर्ग में सुहानी ने पहले स्थान प्राप्त किया। अन्य पुरस्कार भी दिए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन यूपीएससी की रैंकधारी चंदवाहिनी चौधरी के प्रेरणादायक भाषण से हुआ।

देव बलहारी और सुहानी ने जीती विवेक मैराथन

बिजनौर। विवेक विश्वविद्यालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग मे देव बलहारी तथा महिला वर्ग में सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पुरुष वर्ग में सनी कुमार तथा महिला वर्ग मे सानिया रही तथा तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग में अभिषेक एवं महिला वर्ग मे मेघा रहीं। इसके अलावा प्रथम 40 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन में प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये महिला व पुरुष दोनों वर्गों को अलग-अलग दिये गये। मैराथन का शुभारंभ सुबह 7 बजे नेहरु स्टेडियम से मुख्य अतिथि सीएमओ बिजनौर डॉ. कौशलेन्द्र, जिला क्रीडा अधिकारी राजकुमार, विवि के कुलाधिपति अमित गोयल, प्रति कुलाधिपति दीपक मित्तल, कुलपति एनके गुप्ता, सीईओ अनिल शर्मा ने कियास।पुरस्कार

वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीएससी में 662 रैंक प्राप्त चंदवाहिनी चौधरी ने कहा कि कोई भी लक्ष्य प्राप्त हो सकता है अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए। कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, क्लासिकल फयुजन, छलांग, योद्ध हूं मैं, योगा डांस, युगचक्र, मैं लड़ जावा, ठान लिया आशाएं आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा श्रोताओं का भाव विभोर कर दिया। संचालन विश्वजीत एवं रितु बिस्ट ने किया। इस मौके पर डीन डॉ. दीप्ती डिमरी, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. सर्वेश शीतल, डॉ. रंगानाथन, डॉ. देबाशीष, डॉ. संजय कुमार त्यागी, डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. अनुपम आजाद, डॉ. राशि तंवर, डॉ. अनुकूल द्विवेदी, डॉ. अंजली रानी, डॉ. मीना चौधरी, डॉ. पुष्पाजोशी, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. मनिका, मुकुल कुमार, पंकज त्यागी आदि रहे। विवेक हॉस्पिटल द्वारा रोहन पराशर एवं कोमल के सानिध्य में चिकित्सा कैम्प लगाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।