Bijnor News: वायरल बुखार ने पकड़ी रफ्तार, सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे 400-500 मरीज

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: बारिश के मौसम में चांदपुर क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें बुखार, सर्दी-जुकाम, और अन्य लक्षण शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाने की तैयारी की है।

Bijnor News: वायरल बुखार ने पकड़ी रफ्तार, सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे 400-500 मरीज

Bijnor News: बारिश के मौसम में चांदपुर क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। गांव से लेकर शहर तक बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और बदन दर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को सीएचसी स्याऊ की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की कतार लगी रही। बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव और जगह-जगह जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बुखार की चपेट में आने के बाद लोगों में डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर भी डर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाने के साथ संदिग्ध मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने और उनके उपचार के लिए अलग ओपीडी संचालित करने की तैयारी शुरू की है。

स्वास्थ्य की स्थिति

सीएचसी में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश मरीजों में वायरल संक्रमण के लक्षण मिल रहे हैं। इनमें तेज बुखार, सिर व बदन दर्द, जुकाम, कमजोरी, गले में खराश और खांसी की शिकायत प्रमुख है। कुछ मरीजों में कई दिनों तक बुखार बने रहने की समस्या भी सामने आ रही है। चिकित्सक लक्षणों के आधार पर आवश्यक जांच की सलाह दे रहे हैं।

मरीजों की संख्या

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेन्द्र कुमार ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार चल रहा है। रोजाना करीब 400 से 500 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, खांसी-जुकाम के साथ खुजली, फंगल इंफेक्शन और कुत्ते के काटने के मरीज भी शामिल हैं।

सामान्य प्रश्न

चांदपुर में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या कितनी है?
रोजाना करीब 400 से 500 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: वायरल बुखार ने पकड़ी रफ्तार, सीएचसी में रोजाना पहुंच रहे 400-500 मरीज