Bijnor News: भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला
Bijnor News: - पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटीभूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोग

Bijnor News: गांव शाहलीपुर कोटरा में लंबे समय से चले आ रहे जमीन के बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित मोहम्मद रफी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज और धमकी देने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार मंगलवार को पीड़ित पक्ष अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपी पक्ष धारदार हथियार, लाठी-डंडे और सरियों से लैस होकर घर में घुस आया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ की, सीसीटीवी कैमरा और एलईडी भी क्षतिग्रस्त कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित
का आरोप है कि हमले में उसके पिता के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिजवान, मन्नान, फैजान तथा मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


