प्रेम प्रसंग को लेकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

मंडावर में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

प्रेम प्रसंग को लेकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

चंदक/मंडावर। थाना मंडावर क्षेत्र के कस्बा मंडावर में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव बना हुआ था। आरोप है कि शनिवार शाम युवक फैजान पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के सलीम और उसके पुत्र को घेर लिया तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित सलीम की तहरीर पर पुलिस ने फैजान, सुलेमान, रियाज, फईम, शादाब और एक अन्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।मंडावर थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।