
बिजनौर: पहले छोटे बच्चे से पिटवाया, फिर खुद मारी युवक को चप्पल, वीडियो वायरल
Bijnor News - बिजनौर: पहले छोटे बच्चे से पिटवाया, फिर खुद मारी युवक को चप्पल, वीडियो वायरल
बिजनौर के नांगल सोती एक युवक को पहले एक बच्चे से पिटवाया गया और फिर अपने पक्ष के लोगों की भीड़ के बीच चप्पल मारने के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की वीडियो वायरल भी हो गई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला सोशल मीडिया पर आने और पीड़ित पक्ष द्वारा थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग के साथ पुलिस तक पहुंचा। नांगल थाना क्षेत्र के गांव सोफतपुर में आरोपी पक्ष के इस कूकृत्य का जमकर विरोध हुआ तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के सदाकत और शौकत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की और इन्हें हिरासत में ले लिया।

मामला दो अलग-अलग पक्षों के बीच का होने के चलते मामले को सांप्रदायिक तूल देने की कोशिश की गई मगर, पीड़ित पक्ष की सूझ-बूझ से मामला पुलिस र्कारवाई पर शांत हो गया। नजीबाबाद सीओ नितेश प्रताप सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया, जिस पर उन्होंने कहा कि मामला दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद से पनपा। जिसमें आरोपी पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मरपीट की। जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी दो युवकों को हिरासत में लिया गया और जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




