Bijnor News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो महिलाएं घायल

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: गांव दरबड़ की सरला पत्नी सतवीर सिंह ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस हमले में सरला और उसकी पुत्री शिवानी घायल हो गई हैं। सरला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है।

Bijnor News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो महिलाएं घायल

Bijnor News: गांव दरबड़ ठेठ निवासी सरला पत्नी सतवीर सिंह ने शुक्रवार तड़के गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में सरला और उसकी पुत्री शिवानी घायल हो गई। सरला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि गांव की ही मुन्नी देवी की ओर से सरला व पति पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पहले से पंजीकृत है। फिलहाल दोनों पक्षों से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की घटना संदिग्ध लग रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबिजनौरBijnor News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो महिलाएं घायल