नृत्य और उल्लास के साथ मनाया होली मिलन
Bijnor News - नगीना में मोहल्ला लाल सराय बस्ती में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। युवकों ने नृत्य और होली के गीत गाए। भाजपा पार्षद रोहित रवि ने शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर खुशियों का त्योहार मनाया।

नगीना। होली उत्सव संध्या पर मोहल्ला लाल सराय बस्ती में स्थानीय युवकों द्वारा नृत्य एवं होली के गीत गाकर धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने युवाओं से होली का यह त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार लोगों के जीवन में रंग एवं खुशियां लेकर आता है परंतु इस पर सुरक्षित रहने की भी आवश्यकता है आपस में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुए धूमधाम से होली मनाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सतीश गौतम, प्रांतीय पार्षद भाजपा रोहित रवि, संदीप रवि,सुमित कुमार, अंकित हिरनवाल,आशीष रंधावा, वासु कुमार, अरविंद कुमार,धर्मेंद्र कुमार, महिपाल सिंह,अमन कुमार,अमूल नंदा,चीनू कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,सुमित कुमार ,शुभम कुमार ,अमित कुमार, दीक्षित सिंह, अधीक्षित सिंह, हिमांशु नंदा, निशांत कुमार, आशीष कुमार, विजय कुमार, नीरज सिंह एवं स्थानीय लोगों ने मिलजुल कर होली उत्सव मनाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


