Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsVeera Charitable Society s Annual Sports Fest Concludes with Record Medal Wins
वीर डिग्री कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप जीती

वीर डिग्री कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप जीती

संक्षेप:

Bijnor News - वीरा चैरिटेबल सोसाइटी के 31वें वार्षिक खेल समारोह का समापन नेहरू स्टेडियम में हुआ। आदर्श विद्या निकेतन ने जूनियर बालक वर्ग में 58 मेडल जीते, जबकि आरजेपी इंटर कॉलेज ने सीनियर वर्ग में 55 मेडल हासिल किए। वीर डिग्री कॉलेज ने सुपर सीनियर बालक वर्ग में 77 मेडल के साथ चैंपियनशिप जीती।

Nov 19, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

वीरा चैरिटेबल सोसाइटी के 31वें तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय के संयोजन में नेहरू स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ हुआ। सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में जूनियर बालक वर्ग श्रेणी आदर्श विद्या निकेतन, शाहबाजपुर ने सर्वाधिक 58 मेडल प्राप्त कर जूनियर बालक वर्ग में रिकॉर्ड स्थापित किया। सीनियर बालक वर्ग श्रेणी में आरजेपी इंटर कॉलेज में सर्वाधिक 55 मेडल प्राप्त किए, सुपर सीनियर बालक वर्ग में वीर डिग्री कॉलेज बिजनौर ने 77 मेडल प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा सुपर सीनियर बालिका वर्ग में आरबीडी महिला महाविद्यालय ने सर्वाधिक 78 मेडल प्राप्त किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अतिरिक्त जूनियर बालिका वर्ग में केपीएस में 52 मेडल सीनियर बालिका वर्ग में केपीएस ने 37 मेडल प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि हरेंद्र मलिक सांसद मुजफ्फरनगर, रुचि वीरा, सांसद मुरादाबाद एवं सचिव आरबीडी महिला महाविद्यालय, स्वाति वीरा महाजन सचिव, केपीएसआईसी एवं सचिव रेडियो संदेश 89.6, बिजनौर, प्रवीण गुप्ता, मनोनीत सदस्य, प्रबंध समिति, आरबीडी महिला महाविद्यालय, वीरा चेरिटेबल सोसाइटी के सदस्य ख़ुशनूद खां ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि हरेंद्र मालिक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जानने और समझने का अवसर मिलता है। रूचि वीरा ने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। महिला एवं पुरुष शिक्षकों की 100 गुणा 4 रिले रेस का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श विद्या निकेतन शाहबाजपुर की शिक्षिकाएं कविता, निशि, ममता, रूपाली प्रथम, केपीएस की खुशी थापा, प्रीति, रजनी रानी, अंजू ने द्वितीय, आरबीडी की कल्पना, मीनू, रुकैया, शीबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के अपूर्व वर्मा, एजाज उल हक, गजेन्द्र कुमार, रजत कुमार प्रथम, आरजेपी इंटर कालेज के विनीत कुमार, अजय, जय प्रकाश, नरेंद्र सिंह ने द्वितीय तथा डीडीपीएस के आरपी सिंह, मोहमद आतिफ, अतुल आशीष, आदित्य राजपूत, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में वीरा कॉलेज के अमन ने प्रथम पांच हजार मीटर सीनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में वीरा कॉलेज के अमन ने प्रथम, शाह आलम ने द्वितीय तथा आरजेपी इंटर कॉलेज के प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में चक्का फेंक स्पर्धा में जूनियर बालक वर्ग में चिंटू ने प्रथम, निशांक ने द्वितीय तथा कमलजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में रिचा ने प्रथम, शकीरा ने द्वितीय तथा अलीशा ने तृतीय स्थान, सीनियर बालक वर्ग में यश कुमार ने प्रथम, राज सिंह ने द्वितीय तथा आयुष कुमार ने तृतीय स्थान, सीनियर बालिका वर्ग में उर्वशी ने प्रथम, इल्मा ने द्वितीय तथा अमृता रानी ने तृतीय स्थान, सुपर सीनियर बालक वर्ग में प्रियांश ने प्रथम, मोहम्मद शेरबाज ने द्वितीय स्थान तथा रीगल कुमार ने तृतीय स्थान, सुपर सीनियर बालिका वर्ग में निशा ने प्रथम, छवि ठाकुर ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सुफियान ने बाजी मारी ऊंची कूद प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में सुफियान ने प्रथम, जय सिन्हा द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम, इरम परवीन ने द्वितीय तथा जिया ने तृतीय, सीनियर बालक वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम, कलीम अहमद ने द्वितीय तथा सागर ने तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में जैनब ने प्रथम, गुलनाज ने द्वितीय तथा कनक ने तृतीय, सुपर सीनियर बालक वर्ग में ऋषभ चौधरी ने प्रथम, निशांत धीमान ने द्वितीय तथा अनंत कार्तिक ने तृतीय स्थान, सुपर सीनियर बालिका वर्ग में तारूशी ने प्रथम, रोहिणी ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वोत्कृष्ट प्रतिभागी को सम्मानित किया जूनियर बालिका वर्ग में केपीएस बिजनौर की ऋचा एवं प्रियंका, सीनियर बालिका वर्ग में के पी एस बिजनौर की प्राची सैनी, सुपर सीनियर बालिका वर्ग में आरबीडी बिजनौर की ज्योति रानी एवं पायल ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त सीनियर बालक वर्ग में आरजेपी इंटर कॉलेज के पीयूष राज एवं आदर्श विद्या निकेतन शाहबाजपुर के मयंक कुमार ने एवं सुपर सीनियर बालक वर्ग में वीर डिग्री कॉलेज के आकाश कुमार ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये रहे मौजूद सूर्यमणि रघुवंशी, राशिद हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, ज्योति कुमार अग्रवाल, सीए, डॉ. गजेन्द्र शर्मा, डॉ. महमूद, मुरादाबाद, डॉ. आदित्य चौधरी, सुभाष सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चौधरी जिया उल्लाह, मुरादाबाद उपस्थित रहे। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सारिका, मुमताज, मनोज यादव, गयूर आसिफ ने किया।