
दिसंबर माह को टीका उत्सव के रूप में मनाया जाएगा : डॉ. स्नेही
Bijnor News - स्वास्थ्य विभाग 3 दिसंबर से टीका उत्सव मनाने जा रहा है, जो पूरे महीने चलेगा। सीएचसी स्योहारा में 5,387 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। यह टीकाकरण 11 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम करेगा। हर बुधवार और शनिवार को नियमित सत्र आयोजित किए जाएंगे। टीकाकरण के लाभ भी बताए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग आगामी 3 दिसंबर से टीका उत्सव मनायेगा यह अभियान पूरे माह चलेगा। इसी के साथ-साथ सीएचसी स्योहारा द्वारा भी उक्त अभियान में अपने ब्लॉक में पूरे माह 5,387 छूटे बच्चों को टीके लगाये जाएंगे। डॉ. स्नेही ने बताया कि शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण से 11 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम होती है। ब्लॉक में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र के तहत 11 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लगाये जाते हैं। जो लोग टीकाकरण से आनाकानी करते हैं उन्हें जागरूक करके टीकाकरण किया जाता है। रिक्त उपकेंद्रो पर भी माइक्रो प्लान के तहत टीका लगाए जाएंगे।
अब शासन के आदेश पर पूरे दिसंबर माह में बच्चों को टीके लगाये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग टीका उत्सव मनायेगा। इसमें शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के ऐसे बच्चों को टीके लगाये जाएंगे, जो टीकाकरण से किसी भी कारण से छूटे हुए है।इस दौरान ओपी वी 1, पेंटा फर्स्ट, एम आर 1 ओर एम आर 2 टीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इनका कवरेज काफी कम है।इनकी रियल टाइम रिपोर्टिंग भी यू विन पोर्टल पर की जाएगी उसी के तहत सभी की समीक्षा भी की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग भी करवाई जाएगी। आशा द्वारा एक दिन पूर्व सूचना भी गांवों में दी जाएगी ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके। इस दौरान किसी को भी अवकाश देय नहीं होगा। माइक्रो प्लान बनाया जा चुका है। प्रतिदिन 30 सत्र बुधवार और शनिवार को लगाए जायेंगे। अलग से कोई प्लानिंग नहीं की जाएगी।इसके तहत स्योहारा ब्लॉक में भी करीबन 5386 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। टीकाकरण के फायदें भी बताए जाएंगे ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




