परिवहन निगम की बसों से चलेगी कोरियर-पार्सल सेवा

Jan 28, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नई सुविधा शुरू की है जिसमें अब रोडवेज बसों से कोरियर और पार्सल भेजे जा सकेंगे। निगम ने मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। सभी डिपो में पार्सल बुकिंग काउंटर बनाए जाएंगे। इससे निगम की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

परिवहन निगम की बसों से चलेगी कोरियर-पार्सल सेवा

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने आम लोगों की सुविधा और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एक नई शुरुआत की है। अब रेलवे की तर्ज पर उ.प्र.रोडवेज बसों से भी कोरियर और पार्सल भेजने की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए निगम ने मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए निगम मुख्यालय ने प्रदेश भर के समस्त आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। उ.प्र. परिवहन निगम प्रदेश की रोडवेज ने कोरियर-पार्सल सेवा शुरू करने की पहल की है। उ.प्र. परिवहन निगम के प्रबंधक (विपणन) अंकुर विकास ने प्रदेश के सभी आरएम और एआरम को जारी पत्र में कहा गया है कि से निगम ने मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है।

इससे निगम हर माह बड़ी धनराशि प्राप्त होगी। यह अनुबंध तीन वर्ष छह माह से अधिक की अवधि का है। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी क्षेत्रों और डिपो स्तर पर फर्म को पूरा सहयोग दे, ताकि बिना किसी बाधा के सेवा संचालित हो सके। ---- डिपो में बनेंगे पार्सल बुकिंग काउंटर प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में कोरियर-पार्सल के लिए अलग काउंटर बनाए जाएंगे। इन्हीं काउंटरों से लोग अपना सामान बुक कर सकेंगे और दूसरे शहरों तक भेज पाएंगे। ---- निगम को हर महीने होगी अच्छी कमाई इस नई व्यवस्था से परिवहन निगम को हर महीने अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। बसों में खाली जगह का इस्तेमाल पार्सल ले जाने में किया जाएगा, जिससे निगम को फायदा होगा। ---- आरएम और प्रभारियों को दिए निर्देश परिवहन निगम मुख्यालय ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) और डिपो प्रभारियों को इस योजना को ठीक से लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। अवैध पार्सल ले जाने पर होगी सख्ती निगम ने साफ कहा है कि बसों से बिना अनुमति पार्सल ले जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केवल अधिकृत काउंटर से बुक किया गया पार्सल ही बसों में ले जाया जाएगा। वर्जन... मुख्यालय से पूरे प्रदेश के लिए मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को ठेका दिया गया है। मुरादाबाद में काम शुरू हो गया है। कंपनी मंडल के अन्य डिपो पर भी जल्द काम शुरू कर देंगी। सभी चालक-परिचालकों को कोरियर पार्सल के लिए निर्देश दे दिए गए है। बसों में कंपनी के पार्सल जाएंगे। अवैध पार्सल पर कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग यादव आरएम मुरादाबाद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;