Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsUttar Pradesh Police Recruitment Physical Verification of 50 Female Candidates

चार महिला अभ्यर्थी मिली अनफिट, छह अनुपस्थित

Bijnor News - उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए 1892 अभ्यार्थियों को आवंटित किया गया है। पहले दिन 50 महिला अभ्यार्थियों का शारीरिक और शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ। चार अभ्यार्थियों की लंबाई कम मिली और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरThu, 26 Dec 2024 10:39 PM
share Share
Follow Us on
चार महिला अभ्यर्थी मिली अनफिट, छह अनुपस्थित

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के जिले को 1892 अभ्यार्थी आवंटित हुए है। इसमे पहले दिन सामान्य वर्ग की 50 महिला अभ्यार्थियों का शारीरिक और शैक्षित प्रमाण पत्रों का सत्यापन हुआ। इससे चार अभ्यार्थियों की लंबाई कम मिली, जबकि छह अभ्यार्थी अनुपस्थित रही। अभ्यार्थियों को सत्यापन 29 जनवरी तक चलेगा। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को जिले की ही रहने वाले 50 महिला अभ्यार्थी पहुंची। पहले सभी शारीरिक नापतोल हुई और इसके बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इस दौरान चार महिला अभ्यार्थियों की लंबाई कम मिली। इसके चलते वह शारीरिक परीक्षा में उर्त्तीण नहीं हो पाई। जबकि छह अभ्यार्थी सत्यापन के लिए नहीं पहुंची। नोडल/एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि शारीरिक और शैक्षिक प्रमाण पत्रों को सत्यापन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जबकि शासनस्तर से भी निगरानी हो रही है। जिले को 1892 अभ्यर्थी आवंटित किए गए है। इससे महिला अभ्यर्थी जिले की ही रहने वाली है। पहले दिन 50 अभ्यार्थियों का बैच बुलाया गया था। ये सत्यापन 29 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान एक मजिस्ट्रेट, सीओ, चिकित्सक और शिक्षक शामिल किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें