वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों में रोष, 21 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने बकाया मानदेय को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। यदि 20 मई 2026 तक भुगतान नहीं हुआ, तो 21 मई से 'वेतन नहीं तो कार्य नहीं' का आह्वान किया गया है।

वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों में रोष, 21 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ ने बकाया मानदेय को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। ​कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस और किताबों के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 20 मई 2026 तक भुगतान नहीं हुआ, तो प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 21 मई से ‘वेतन नहीं तो कार्य नहीं’ की नीति के तहत काम बंद कर दिया जाएगा।

​इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल चौधरी और महामंत्री गगन, डीपीएम फारुख अजीज, रोबिन चौधरी, सिद्धार्थ, राजीव, अंकित, राशिद, नितिन गौड़ व विक्की आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।