
गन्ना किसानों को योगी सरकार की सौगात
संक्षेप: Bijnor News - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों को 2025-26 के पेराई सत्र के लिए 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की है। अगेती गन्ने का मूल्य 400 रुपये और सामान्य गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस निर्णय से किसानों में खुशी की लहर है।
स्योहारा। प्रदेश की योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने गन्ने के दामों में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए गन्ना उत्पादक किसानों को गंगा स्नान से पहले बड़ी सौगात दी है। सरकार की नई घोषणा के अनुसार इस वर्ष अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गन्ने के मूल्य में हुई इस बढ़ोतरी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासतौर पर स्योहारा गन्ना समिति परिक्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

स्योहारा सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार एवं उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ने योगी सरकार के इस किसान हितैषी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों गन्ना कृषकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की लागत को ध्यान में रखते हुए की गई यह बढ़ोतरी निश्चय ही प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में समिति के संचालकगण पंकज कुमार विश्नोई, आलोक कुमार, जयपाल सिंह, दिनेश कुमार, लखपत सिंह, रोहिताश सिंह, अजीत सिंह, संदीप कुमार, सीमा देवी और विनोद कुमारी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, गन्ना ज्येष्ठ विकास निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय तथा परिषद के कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार का आभार व्यक्त किया और किसानों के हित में निरंतर ऐसे निर्णयों की अपेक्षा जताई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




