विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं ग्राम प्रधान: ललित

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित ललित शर्मा ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के निर्णय की सराहना की। समारोह में विकास कार्यों में सक्रियता और पंचायतों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों का सम्मान किया गया।

विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं ग्राम प्रधान: ललित

बिजनौर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित ललित शर्मा ने कहा कि संगठन की लंबे समय से चली आ रही मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और पंचायतों के हित में सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया। रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, बिजनौर के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव गणेश ठाकुर एड. एवं प्रदेश सचिव डॉ. महाराज सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव तत्पर रहेगा। नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम प्रधानों की एकता पर जोर दिया। समारोह में स्वाहेड़ी निवासी धीरेंद्र सिंह को संगठन का मंडल उपाध्यक्ष व नया गांव के ग्राम प्रधान संजय सिंह को मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह, डॉ. सत्येंद्र शर्मा, डॉ. महाराज सिंह, राहुल हुड्डा, संजय सिंह, हिमांशु राजपूत, विनय कुमार, उदित कुमार, सुरेश सिंह, हेमेंद्र सिंह, रमेश सिंह, मौ. अशफाक, निरंजन कुमार, मीना शर्मा, विकास राजपूत आदि रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।