बिना परिचय पत्र किसी भी कार्मिक को परीक्षा केन्द्र में न दें प्रवेश: डीएम

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

डीएम जसजीत कौर ने 14 जून को होने वाली प्रवक्ता पुरुष महिला प्रारम्भिक परीक्षा के लिए पूरी तैयारी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा निष्पक्षता और शांति से कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों के खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा।

बिना परिचय पत्र किसी भी कार्मिक को परीक्षा केन्द्र में न दें प्रवेश: डीएम

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता पुरुष महिला प्रारम्भिक परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन संपन्न कराना है। डीएम ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा की समीक्षा बैठक

डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रवक्ता पुरुष-महिला प्रारम्भिक परीक्षा-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी केंद्रीय व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अपनी सुविधा अनुसार क्लॉक रूम बनाई जाए और किसी भी अवस्था में परीक्षार्थियों द्वारा जमा सामान पर कोई शुल्क वसूल नहीं किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा कार्य में लगाए गए समस्त कार्मिकों के परिचय पत्र समय से जारी किए जाएं तथा बिना परिचय पत्र किसी भी कार्मिक को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न दिया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों, परिसरों के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, गलियारों और विशेष रूप से परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी कैमरे क्रियाशील रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्व में ही करें। परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, जिला कृषि अधिकारी डॉ घनश्याम वर्मा सहित सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

FAQs

परीक्षा की तारीख कब है?
परीक्षा 14 जून को आयोजित होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।