चार दिन बाद आए जलशक्ति राज्यमंत्री ने दिए निर्देश

चार दिन बाद आए जलशक्ति राज्यमंत्री ने दिए निर्देश

संक्षेप:

Bijnor News - जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने रावली तटबंध के कटान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ऐसी परियोजना बनाई जाए जो 100 साल तक टिके। दिनेश खटीक ने गंगा की पूजा भी की।...

Sep 12, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने करीब चार दिन बाद गुरुवार दोपहर यहां आकर रावली तटबंध के कटान पर चल रहे कार्यों की सुध ली। अफसरों को निर्देश दिए, कि ऐसी परियोजना बनाएं कि ये तटबंध 100 साल भी न टूटे। उन्होंने गंगा मैया की पूजा अर्चना भी की। गुरुवार की दोपहर आए राज्यमंत्री दिनेश खटीक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान बॉबी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह व सिंचाई विभाग के अफसर मौजूद रहे। लोगोें का कहना था, कि बगल के हस्तिनापुर से विधायक होने के नाते राज्यमंत्री दिनेश खटीक को पहले ही आना चाहिए था। उधर इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया, कि शासन से पहले जिले के प्रभारी मंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के निर्देश थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद ही इनका दौरा होना था।