यूनाइटेड नेशन की पोषण सलाहकार ने किया विदुर उत्पादों का अवलोकन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - क्षेत्रीय पोषण सलाहकार नोरा होब्स ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत विदुर उत्पादों के निर्माण के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की प्रशंसा की। उन्होंने उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, ब्रांडिंग और सप्लाई चेन में उनकी दक्षता को सराहा। उन्होंने मंडोरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।

यूनाइटेड नेशन की पोषण सलाहकार ने किया विदुर उत्पादों का अवलोकन

क्षेत्रीय पोषण सलाहकार नोरा होब्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह के विदुर उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को देखते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने इसे एक अद्वितीय व प्रेरणा दायक अनुभव बताया। बुद्धवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं जिस तरह से उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, ब्रांडिंग और सप्लाई चेन के चरणों को दक्षता से संचालित कर रहीं हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। बताया कि पिछले साल रोम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैठक के दौरान प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव ने टीएचआर प्लांट की प्रस्तुति दी थी। जिसमे समूह की महिलाओं को प्लांट का संचालन करते दिखाया था, तभी उन्होंने इसको देखने के लिए भारत आने का संकल्प लिया था।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मंडोरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक गोविंद शर्मा, योगेंद्र सिंह, बीडीओ डॉ दिनेशपाल शर्मा व नोडल बीएमएम अतुल कुमार रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।