नगीना के गांव बघाला में तीन दिन कैद हुआ दूसरा गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Bijnor News - नगीना के ग्राम बघाला में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और गुलदार कैद हो गया है। दो दिन पहले भी एक गुलदार पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने खेतों में गुलदारों के घूमने की वीडियो वायरल की थी, जिसके बाद सुरक्षा के लिए पिंजरे लगाने की मांग की गई थी। अब केवल एक गुलदार बाकी है।
नगीना। वन विभाग द्वारा नगीना के ग्राम बघाला में लगाए गए पिंजरे में क्षेत्र में लगातार घूम रहा दूसरा गुलदार भी कैद हो गया।दो दिन पूर्व भी एक गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया था।ग्रामीणों का मानना है कि लगभग 15 दिन पूर्व ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान को खेतों में जो तीन गुलदार दिखाई दिए थे।उन्हीं में से दो गुलदार तो वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो चुके हैं और अब एक गुलदार और बचा हुआ है। नहटौर रोड पर स्थित ब्लॉक कोतवाली के गांव बघाला में करीब 15 दिन पूर्व एक किसान को ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए सामने के खेत में तीन गुलदार दिखाई दिए थे।किसान
ने खेत में घूम रहे गुलदारों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी जिससे बघाला व आसपास के गांवों में दहशत फैल गई थी और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी।एतिहात के तौर पर किसान अपने खेतों में काम करने के लिए समूह के रूप में जाने लगे थे। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर गुलदार के हमलों के खतरे को देखते हुए तत्काल गांव के जंगल में एक पिंजरा लगा दिया था।बीती रात वन विभाग द्वारा लगाए गए इसी पिंजरे में एक गुलदार और कैद हो गया।आज सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्हें पिंजरे में कैद हुआ गुलदार दिखाई दिया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में कैद गुलदार को ले गए।वन विभाग के क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम बघाला के एक खेत में लगाए गए पिंजरे में पिछले तीन चार दिनों में दो गुलदार कैद हो चुके हैं।संभवत यह दोनों गुलदार वही हैं जो उन तीन गुलदारों में ही शामिल होंगे जिनकी वीडियो 15 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।उन तीन गुलदारों में से अभी एक और गुलदार का कैद होना बाकी रह गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




