Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTribute Ceremony for Farmers Leaders Chhotu Ram and Nahar Singh Held in Batpura
 डीएनए बचाना है तो अंर्तजातीय-सगोत्रीय विवाह रोकें : रोहित जाखड़

डीएनए बचाना है तो अंर्तजातीय-सगोत्रीय विवाह रोकें : रोहित जाखड़

संक्षेप:

Bijnor News - गंज रोड स्थित बाटपुरा में महान किसान नेता सर छोटू राम और राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और जाट समाज के नेता शामिल हुए। मुख्य अतिथि सतपाल चौधरी ने सर छोटू राम के कार्यों की सराहना की और नशे की आदतों पर चिंता जताई।

Jan 10, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

गंज रोड स्थित बाटपुरा के बैंक्वेट हॉल में महान किसान नेता सर छोटू राम एवं राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, जाट समाज के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शुक्रवार को गांव बाटपुरा में आशुतोष कुमार उर्फ टीटू द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा संचालन योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू ने किया जबकि अध्यक्षता चौधरी बलवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतपाल चौधरी और विशिष्ठ अतिथ के रूप में रोहित जाखड़ रहे। विशिष्ठ अतिथि रोहित जाखड़ ने सर छोटू राम के किसान हितैषी कार्यों, सामाजिक सुधारों और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष को विस्तार से बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही युवाओं में फैल रही नशे की आदत पर चिंता जताते हुए जाट समाज के मूल डीएनए को बचाने की अपील की। कहा कि अगर हमें अपना मूल डीएनए बचाना है तो सगोत्रीय विवाह और अंर्तजातीय विवाह रोकना होगा। अमर बलिदानी राजा नाहर सिंह के बलिदान को याद करते हुए मुख्य अतिथि सत्पाल चौधरी ने कहा कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। सभा में मौजूद लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कपिल कटार, अदित चौधरी, मनोज सिंह दोहन, विनोद प्रमुख, वीरेंद्र सिंह चौधरी, बलबीर सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।