Bijnor News: पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: छात्राओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश देते। चांदपुर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण एवं विज्ञान सप्ताह के प्रथम दिव

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bijnor News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण एवं विज्ञान सप्ताह के प्रथम दिवस पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश कुमार, रसायन विज्ञान प्रवक्ता नितिन कुमार और जीव विज्ञान प्रवक्ता स्वाति चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश